अनुदान राशि से कॉलेज कर्मियों का वेतन भुगतान का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
अनुदान राशि से कॉलेज कर्मियों का वेतन भुगतान का निर्णय

कुंडहित. प्रखंड स्थित भागवत झा आजाद डिग्री कॉलेज के शासी निकाय की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुंडहित. कुंडहित स्थित भागवत झा आजाद डिग्री कॉलेज के शासी निकाय की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने की. बैठक में निकाय के सचिव सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में आरडीबीएम कॉलेज देवघर के प्राचार्य डॉ सुचिता कुमारी, बीजेए कॉलेज के प्रिंसिपल जगदीश कर उपस्थित थे. बैठक में मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 23-24 के अनुदान मद की अंतर राशि तथा वित्तीय वर्ष 24-25 के अनुदान राशि को लेकर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से अनुदान राशि से कॉलेज कर्मियों के वेतन भुगतान का निर्णय लिया गया. बैठक में बकाया वेतन तथा महाविद्यालय के अन्यान मद में होने वाले खर्चों को लेकर चर्चा की गयी. इन खर्चों की पूर्ति कॉलेज के आंतरिक कोष से करने का निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान कॉलेज के कंप्यूटर संबंधी कार्यों के लिए दैनिक वेतन के आधार पर कर्मियों की सेवा लेने का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों द्वारा एसीपी, एमएसपी का मुद्दा उठाया गया, जिसे शासी निकाय के सदस्यों ने वस्तु स्थिति स्पष्ट करते हुए उनके द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों का समाधान कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola