ग्वालापाड़ा गांव में पुल के नीचे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
ग्वालापाड़ा गांव में पुल के नीचे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

विद्यासागर. करमाटांड़ बस्ती व ग्वालापाड़ा के बीच जोरिया पर बने पुल के नीचे एक युवक का शव मिला है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, विद्यासागर. करमाटांड़ बस्ती व ग्वालापाड़ा के बीच जोरिया पर बने पुल के नीचे एक युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान ग्वालापाड़ा के बिहारी यादव (32) के रूप में हुई है. इस घटना से गांव में मातम छा गया है. परिजनों के मुताबिक, बिहारी यादव को दो वर्ष पूर्व भी किसी ने चेहरे पर रॉड से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसका इलाज रांची रिम्स में 20 दिनों तक लगातार चला था. परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात युवक करमाटांड़ बाजार से घर लौट रहा था. इसी क्रम में पुल के किनारे गिर गया, पूरी रात परिवार वालों ने खोज की पर नहीं मिला. गांव वाले की नजर पुल के नीचे शव पर पड़ा मिला. तुरंत गांव वाले इकट्ठा हो गए. स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना पाते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया. इस पर ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक नशे की हालत में पुल से जोरिया पर गिर गया या किसी ने हत्या करके उसे पुल के नीचे फेंक दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola