डीसी ने जिला नियंत्रण कक्ष व मीडिया कोषांग का किया निरीक्षण

डीसी कुमुद सहाय ने जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया.
जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय ने मंगलवार को जिला नियंत्रण कक्ष एवं मीडिया/एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कंट्रोल रूम के कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रतिदिन प्राप्त होने वाली फोन कॉल्स एवं शिकायतों आदि की भी जानकारी ली. नियंत्रण कक्ष को पूर्णतः क्रियाशील रखने का निर्देश दिया. वहीं जिला जनसंपर्क कार्यालय में लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त संचालित मीडिया सह एमसीएमसी कोषांग के कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने प्रतिनियुक्त कर्मियों को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाली पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया. कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए, 24 घंटे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि पर कड़ी नजर रखें. मौके पर एसपी अनिमेष नैथानी, एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










