डीसी ने राज्य स्थापना दिवस पर किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन
डीसी ने राज्य स्थापना दिवस पर किया रक्तदान

जामताड़ा. झारखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) के उपलक्ष्य में सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. झारखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) के उपलक्ष्य में सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शुभारंभ उपायुक्त रवि आनंद, डीएफओ राहुल कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन आदि ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर उपायुक्त, डीएफओ सहित अन्य ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया. रक्तदान के बा उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान महादान है. इससे अनेकों जिंदगियां बचाई जा सकती है. उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे समय-समय पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं. मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ निलेश कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola