करमाटांड़ से साइबर आरोपी धीरज मंडल गिरफ्तार

पुलिस ने शेखपुरा गांव से साइबर आरोपियों को पकड़ा है
जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस साइबर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल हो रही है. साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम, थाना प्रभारी अब्दुल रहमान आदि ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में छापेमारी की. शेखपुरा गांव से साइबर आरोपी धीरज मंडल उर्फ ओमप्रकाश मंडल को तीन फर्जी मोबाइल, सात सिम के साथ गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी अब्दुल रहमान ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त धीरज मंडल के विरुद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 25/2024 दर्ज किया गया है. बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त धीरज मंडल उर्फ ओमप्रकाश मंडल का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. साइबर अपराध थाना कांड संख्या 70/2021 में धारा 414/419/420/467/468/471/120 (बी) भादवि एवं 66(बी) (सी) (डी) आइटी एक्ट का आरोपित है. जामताड़ा थाना कांड संख्या 39/2020 धारा 406/420/34 का भी आरोपित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




