ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ की शिकायत

एसबीआइ शाखा प्रबंधक के कथित मनमानी रवैये व ग्राहकों से दुर्व्यवहार से परेशान ग्रामीणों ने फतेहपुर बीडीओ से शिकायत की है.
बिंदापाथर. पालाजोरी बस्ती गांव स्थित एसबीआइ शाखा प्रबंधक के कथित मनमानी रवैये व ग्राहकों से दुर्व्यवहार से परेशान ग्रामीणों ने फतेहपुर बीडीओ से शिकायत की है. ग्रामीणों की शिकायत है कि मंईयां सम्मान योजना की राशि निकासी करने बैंक पहुंची कई महिलाओं के साथ गाली गलौज की गयी. महिलाओं ने आरोप लगाया है कि कामकाज के लिए बैंक आये, लेकिन शाखा प्रबंधक गाली गलौज कर भगा दिये. वर्तमान समय में मुख्यमंत्री मंईयां योजना का पैसा निकालने, खाता ठीक करने के लिए लोग बैंक में पहुंच रहे हैं. लोगों ने शाखा प्रबंधक को बदलने की मांग की है. इस संबंध में शाखा प्रबंधक से महिलाओं के साथ अभद्रता के बारे में पूछे जाने पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, जिसका खाता है उसी को पैसे का भुगतान किया जायेगा. इस पर महिलाएं हो हल्ला करने लगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










