सीएस ने टीबी उन्मूलन के लिए जागरुकता रथ किया रवाना

Updated:
विज्ञापन
सीएस ने टीबी उन्मूलन के लिए जागरुकता रथ किया रवाना

जामताड़ा. राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 100 दिनों का कैंपेन चलाया जायेगा.

विज्ञापन

जामताड़ा. राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 100 दिनों का कैंपेन चलाया जायेगा. इसके लिए राज्य मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग को प्रचार वाहन प्राप्त हुआ है. प्रचार वाहन में एक एलइडी स्क्रीन लगी हुई है, जिसे पूरे जामताड़ा जिले में जागरुकता के लिए घुमाया जाना है. सिविल सर्जन डॉ एपीएन देव व जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ दिनेश प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर इस रथ को सदर अस्पताल परिसर, जामताड़ा से रवाना किया. यह रथ जिलावासियों को टीबी बीमारी के लक्षण तथा उपचार के बारे में प्रचार के माध्यम से बतायेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस बाबत जागरूक होकर टीबी की जांच करवा सकें. टीबी के लक्षण पाए जाने पर उनका समुचित इलाज हो पाए. यह रथ नाला, कुंडहित, फतेहपुर, करमाटांड़ मिहिजाम, नारायणपुर जायेगा. मौके पर जिला यक्ष्मा कार्यालय के कर्मी गौरव कुमार अकेला, आशीष कुमार चौबे, तरुण कुमार नंदी, संजीत पाल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola