सीपीआइएम ने की झामुमो प्रत्याशी को जीताने की अपील
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2024 6:57 PM
सीपीआइएम जिला कमेटी जामताड़ा ने दुमका लोकसभा क्षेत्र के आइएनडीआइए समर्थित जेएमएम प्रत्याशी नलिन सोरेन को समर्थन दिया है.
जामताड़ा. सीपीआइएम जिला कमेटी जामताड़ा ने दुमका लोकसभा क्षेत्र के आइएनडीआइए समर्थित जेएमएम प्रत्याशी नलिन सोरेन को समर्थन दिया है. सीपीआइएम जिला कमेटी सदस्य चंडीदास पूरी ने जामताड़ा जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि जन विरोधी, मजदूर विरोधी, किसान विरोधी, बेरोजगारी व महंगाई बढ़ाने वाली और अपने वादों से मुकरने वाली कॉर्पोरेट परस्त बीजेपी नीत मोदी सरकार को हटाने के लिए झामुमो के नलिन सोरेन को वोट करें. उन्होंने सीपीआइएम जिला कमेटी के सभी शाखाओं से भी अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार करते हुए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत की दिशा में तत्पर होकर काम करें. बीजेपी की हार सुनिश्चित करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










