माकपा प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Nov 2024 6:56 PM

विज्ञापन

माकपा प्रत्याशी लखन मंडल ने रामपुर, मोदीडीह आदि गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया.

विज्ञापन

जामताड़ा. माकपा प्रत्याशी लखन मंडल ने सोमवार को रामपुर, मोदीडीह, हरलाटांड, धर्मपुर, मोहड़ा, सुपाईडीह, भालगाढा, पाकडीह में जनसंपर्क अभियान चलाया. इसमें माकपा झारखंड राज्य सचिव मंडल के सदस्य सुफल महतो, दुबराज भंडारी, मोहन मंडल, बिसनी मिर्धा, मनोज मिर्धा, सहदेव मिर्धा, मंटू मिर्धा, शांति मिर्धा, भक्ति राय, भंगिया देवी, इंदू देवी, सावित्री देवी, सुमित्रा देवी आदि शामिल हुईं. सुफल महतो ने कहा झारखंड की खनिज संपदा पर भाजपा की गिद्ध नजर है. जल, जंगल, जमीन, अंबानी, अंडानी के हाथों सौंपने की नापाक साजिश के खिलाफ माकपा प्रत्याशी लखन मंडल के पक्ष में मतदान करें. झारखंड के बेटे-बेटियों के लिए रोजगार, किसानों के फसलों के लिए एमएसपी कानून की गारंटी, सिंचाई, राशन, आवास, वनपट्टा, पलायन, विस्थापन आदि मुद्दों पर वोट देने का आह्वान किया. भाजपा को परास्त कर झारखंड बचाने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola