दो वाहनों की टक्कर में दंपती घायल, धनबाद रेफर

नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे के नारायणपुर अंतर्गत जुम्मन मोड़ में दो चारपहिया वाहनों की टक्कर में पति-पत्नी घायल हो गये.
नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे के नारायणपुर अंतर्गत जुम्मन मोड़ में दो चारपहिया वाहनों की टक्कर में पति-पत्नी घायल हो गए. घटना शनिवार की दोपहर करीब दो बजे के आसपास की है. जानकारी के अनुसार, मधुपुर निवासी तबारक शेख अपनी पत्नी रेहमुन निशा के साथ कार में सवार होकर लटानी से अपने घर मधुपुर वापस जा रहे थे. इसी दौरान जुम्मन मोड़ के समीप चलंत पशु चिकित्सा वाहन से टक्कर हो गयी. इस घटना में दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये हैं, जबकि कर सवार दंपती भी बुरी तरह से घायल हो गये. 108 एंबुलेंस की मदद से दंपती को उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए धनबाद रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










