खेरबेरिया गांव में ट्रांसफॉर्मर से तांबे की क्वायल चोरी

Updated:
विज्ञापन
खेरबेरिया गांव में ट्रांसफॉर्मर से तांबे की क्वायल चोरी

बिंदापाथर. खेरबेरिया गांव में बदमाशों ने 10 केवी के ट्रांसफॉर्मर से तांबे की क्वायल चोरी हो गयी, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया है.

विज्ञापन

बिंदापाथर. खेरबेरिया गांव में बदमाशों ने 10 केवी के ट्रांसफॉर्मर से तांबे की क्वायल चोरी हो गयी, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया है. इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. घटना 25 मार्च की रात्रि में हुई है. जेइ, नाला प्रभाग, मो रफीक आलम ने थाने में लिखित शिकायत दी है. इसके अनुसार खेरबेरिया के ग्रामीणों ने सूचना दी कि बिजली अचानक बाधित हो गयी है. विभागीय कर्मियों ने मौके पर जाकर स्थल निरीक्षण किया, तो पाया कि बदमाशों ने ट्रांसफॉर्मर को खोलकर उसके अंदर से क्वायल गायब कर दी है. इस चोरी से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को लगभग 17,000 रुपये का नुकसान हुआ है. बिंदापाथर पुलिस ने कांड संख्या 10/2026 दर्ज किया है. मामले की जांच का जिम्मा एएसआई सुप्रभा मुर्मू को सौंपा गया है.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola