जामताड़ा में अमन और भाईचारे का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
जामताड़ा में अमन और भाईचारे का दिया संदेश

जामताड़ा. ईद पर जामताड़ा जिले में उल्लास और भाईचारे का अद्भुत नजारा देखने को मिला.

विज्ञापन

मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अकीदत के साथ अदा की ईद की नमाज संवाददाता, जामताड़ा. ईद पर जामताड़ा जिले में उल्लास और भाईचारे का अद्भुत नजारा देखने को मिला. शनिवार की सुबह जैसे ही सूरज निकला, पूरे शहर में ईद की रौनक फैल गयी. हालांकि सुबह हल्की बारिश के कारण कुछ स्थानों पर नमाज के समय में बदलाव करना पड़ा और वहां सुबह 9 बजे ईद की नमाज अदा की गयी, इसके बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई. हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नये लिबास में ईदगाह और मस्जिद पहुंचे. सुबह करीब 8 बजे शहर के कई ईदगाहों में नमाज अदा की गयी, जबकि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर 9 बजे नमाज संपन्न हुई. नमाज के दौरान हजारों हाथ एक साथ दुआ के लिए उठे और हर दिल से अमन, शांति और भाईचारे की कामना की गयी. जामताड़ा शहर के न्यू टाउन, पाकडीह, सरखेलडीह, राजबाड़ी, जीतूडंगाल, धांधड़ा के अलावा चेंगायडीह, बुधुडीह, पोसोई, नाड़ाडीह, मोहड़ा, शहरपुरा, बेवा धनवाद, मियांडीह, चिरूनबांध, श्यामपुर और मेझिया आदि इलाकों में ईद की नमाज अदा की गयी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. छोटे-बड़े, बुजुर्ग और नौजवान सभी इस खुशी के मौके पर एक साथ नजर आए. बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. नये कपड़े, मिठाइयां और खिलौनों के साथ वे इस त्योहार का भरपूर आनंद लेते दिखाई दिए. ईदगाह कमेटियों ने नमाज के लिए पहले से ही बेहतर व्यवस्था किये थे. पाकडीह-सरखेलडीह जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अख्तर रजा ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी. प्रशासन भी सभी स्थानों में मुस्तैद रहा.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola