पीएम किसान निधि के 18525 लाभुकों का करें भौतिक सत्यापन : बीएसओ

Updated:
विज्ञापन
पीएम किसान निधि के 18525 लाभुकों का करें भौतिक सत्यापन : बीएसओ

नारायणपुर. प्रखंड विकास कार्यालय परिसर स्थित सभागार में शनिवार को बीडीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति से संबंधित बैठक हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. प्रखंड विकास कार्यालय परिसर स्थित सभागार में शनिवार को बीडीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति से संबंधित बैठक हुई. बैठक में बीएसओ राजू रंजन पीडीएस दुकानदार शामिल हुए. बीडीओ ने सभी पीडीएस डीलरों से उनके आवंटित अनाज एवं शेष स्टॉक की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. साथ ही केपीआइ (की-परफॉर्मेंस इंडिकेटर) डेटा का मिलान कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर बल दिया. कहा कि लाभुकों को निर्धारित समय पर अनाज उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. बीएसओ राजू रंजन ने जानकारी दी कि प्रखंड क्षेत्र में 18525 पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की सूची विभाग को प्राप्त हो चुका है. इन सभी लाभुकों का भौतिक सत्यापन डीलरों के माध्यम से किया जायेगा. डीलर अपने-अपने क्षेत्र के राशन कार्ड से लाभार्थियों का मिलान करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि एक राशन कार्ड से केवल एक ही व्यक्ति योजना का लाभ ले रहा हो. उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्यापन के बाद फर्जी लाभार्थियों के नाम हटाए जाएंगे. आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले अपात्र लाभुकों का नाम भी राशन कार्ड सूची से विलोपित किया जायेगा. मौके पर सीआइ सौरभ सुमन, विक्की पांडे, तारिणी पोद्दार, सरफुद्दीन अंसारी, कार्तिक दत्ता, अब्दुल रहीम, मनोज रजक, शमसुद्दीन अंसारी, मजहर अंसारी आदि पीडीएस डीलर मौजूद थे.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola