करमाटांड़ प्रखंड में संपूर्णता अभियान-2.0 शुरू

Updated:
विज्ञापन
करमाटांड़ प्रखंड में संपूर्णता अभियान-2.0 शुरू

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड सभागार भवन में भारत सरकार के नीति आयोग से संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआत 31 जनवरी से हो गयी.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड सभागार भवन में भारत सरकार के नीति आयोग से संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआत 31 जनवरी से हो गयी. बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख छोटेलाल कोल, सीओ सह बीडीओ चोनाराम हेंब्रम ने इसका शुभारंभ किया. प्रखंड प्रमुख ने बताया कि यह कार्यक्रम 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जायेगा. कहा, संपूर्णता अभियान-2.0 के तहत छह प्रमुख सूचकांकों पर कार्य किया जायेगा. महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों को अनुपूरक पोषण करना, छह वर्ष से कम के बच्चों का नियमित वजन एवं लंबाई मापन, आंगनबाड़ी केंद्रों में सुरक्षित पेयजल एवं शौचालय की सुविधाएं सुनिश्चित करना शामिल है. शिक्षा विभाग द्वारा सभी विद्यालयों में शौचालय सुविधा उपलब्ध कराना, पशुपालन विभाग द्वारा एफएमडी टीकाकरण किया जायेगा. वहीं कृषि से संबंधित कई कार्यों को पूर्ण करना है. मौके पर नीति आयोग से दिलीप कुमार साह, ऐहसान अख्तर, कृषि पदाधिकारी रंजीत दास, बीइइओ सर्किल मरांडी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola