पेंडिंग 428 अबुआ आवास योजना को शीघ्र करें पूर्ण : बीडीओ

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को सीओ सह प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में मनरेगा सहित आवास योजना को लेकर बैठक हुई.
नारायणपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को सीओ सह प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में मनरेगा सहित आवास योजना को लेकर बैठक हुई. बैठक में यह बात सामने आई की मनरेगा में वर्तमान समय में प्रखंड की 25 पंचायत में हजारों योजनाएं ऑनगोइंग है. इन योजनाओं को पूर्ण करते हुए क्लोज करना है. सीओ ने कहा कि शिकायतें मिल रही है कि भूमि समतलीकरण योजना में औपचारिकताएं ही गयी है. इसका मैं खुद भौतिक सत्यापन करूंगा. अगर गड़बड़ी पाई गयी तो संबंधित रोजगार सेवक के विरुद्ध कार्रवाई होगी. योजना का संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ करना है. अबुआ आवास वित्तीय वर्ष 23-24 में 428 पेंडिंग है, जबकि चालू वर्ष 24-25 में 460 में पेंडिंग है. इसे शीघ्र पूर्ण करने को कहा. मौके पर आवास के प्रखंड समन्वयक शैलेश कुमार, बीपीओ वाणीव्रत मित्रा और करुणा कुमारी, एइ निखिल कुमार साह, जेइ राहुल कुमार सिन्हा, रवि उरांव, वकील मरांडी, सुशांत कुमार, गौतम कुमार मंडल, बीपीआरओ पानसर मरांडी, बीएओ परेश दास, प्रखंड सहायक समीर कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










