मनरेगा की पुरानी योजनाओं को पूर्ण कर करें बंद : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
मनरेगा की पुरानी योजनाओं को पूर्ण कर करें बंद : बीडीओ

कुंडहित. प्रखंड सभागार में बीडीओ जमाले राजा की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा हुई.

विज्ञापन

कुंडहित. प्रखंड सभागार में बीडीओ जमाले राजा की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा हुई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित मनरेगा, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, 15वां वित्त आयोग तथा पेंशन योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी. बीडीओ ने निर्देश दिया कि मनरेगा के तहत लंबित और पुरानी योजनाओं को पूर्ण कर बंद किया जाए. कार्यस्थलों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए. बिरसा मुंडा आम की बागवानी योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं को स्वीकृत कर लाभुकों को जॉब कार्ड चालू कराने का निर्देश भी दिया. बीडीओ ने कहा कि सभी योजनाओं को विभागीय मापदंडों के अनुसार समय पर पूरा किया जाए. बैठक में सहायक अभियंता, प्रखंड प्रमुख लिपिक, सभी कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक, रोजगार सेवक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola