अधूरे पीएम आवास को 7 दिनों में करें पूरा : बीपीओ

Updated:
विज्ञापन
अधूरे पीएम आवास को 7 दिनों में करें पूरा : बीपीओ

विद्यासागर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीपीओ टिंकू कुमार ने मासिक बैठक की.

विज्ञापन

विद्यासागर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीपीओ टिंकू कुमार ने मासिक बैठक की. बैठक में सभी पंचायतों के पंचायत सचिव, स्वयंसेवक, रोजगार सेवक और कनीय अभियंता मौजूद रहे. बीपीओ ने भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली और प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास) से जुड़े कार्यों पर विशेष रूप से चर्चा की. कहा कि जिन पंचायतों में अधिक संख्या में अधूरा आवास है, वहां तेजी से कार्य पूर्ण करें. अधूरे आवासों को हर हाल में 7 दिनों के अंदर पूरा करें, ताकि लाभुकों को समय पर इसका लाभ मिल सके. मौके पर गौरव कुमार, कार्तिक रजक, कृष्णा मंडल, श्रीजल पंडित, सलेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola