ePaper

थाना प्रभारी से की गयी विद्यालय में चोरी होने की शिकायत

Updated at : 02 Nov 2024 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
थाना प्रभारी से की गयी विद्यालय में चोरी होने की शिकायत

सहायक अध्यापक मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष नीलांबर मंडल के नेतृत्व में करमाटांड़ थाना प्रभारी अभय कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

विद्यासागर. सहायक अध्यापक मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष नीलांबर मंडल के नेतृत्व में करमाटांड़ थाना प्रभारी अभय कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा. नीलांबर मंडल ने कहा कि करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में कुछ असामाजिक तत्व विद्यालयों को टारगेट बनाकर ताला तोड़कर पंखा, कुर्सी, बिजली के तार, बल्ब, बर्तन, चावल आदि चोरी कर ले रहे हैं. यह बहुत ही खेद जनक एवं निंदनीय है. इस पर अंकुश लगाया जाय. 30 अक्तूबर की रात्रि उत्क्रमित मध्य विद्यालय काशीटांड़ में करीब 15 मीटर बिजली का तार एवं कुछ बल्बों की चोरी कर ली गयी है, जो महज थाने से आधा किलोमीटर दूर मुख्य सड़क पर है. थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने की बातें कही. मौके पर परिमल मिश्रा, छोटेलाल मंडल, निर्मल हेंब्रम, बृजेश टुडू, गोविंद मंडल, सुरेश मंडल, कामदेव मंडल, जीवन सोरेन, महादेव मिस्त्री, सुबोध महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola