ePaper

379 छात्राओं के नामांकन के लिए समिति ने की अनुशंसा

Updated at : 05 Apr 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
379 छात्राओं के नामांकन के लिए समिति ने की अनुशंसा

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 9 में नामांकन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा.

डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 9 में नामांकन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. इस अवसर पर छात्राओं के नामांकन प्रक्रिया आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा सह समीक्षा की गयी.बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में वर्ग 6 में नामांकन के लिए कुल रिक्त/सीटों 379 के विरुद्ध नामांकन के लिए कुल 818 आवेदन प्राप्त हुए. इसमें से प्रखंड स्तरीय समिति की ओर से 379 छात्राओं को अनुशंसित किया गया है. डीसी ने अनुशंसित छात्राओं के चयन को लेकर आधार बिंदु जैसे अनाथ, मातृविहीन, पितृविहीन, सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र, छिजित, दिव्यांग, मानव तस्करी, अध्ययनरत छात्राओं की ओर से चयनित, विद्यालय प्रबंधन समिति/माता पिता समिति/बाल पंजी से चयनित, प्रखंड से दूरी, आदिम जनजाति, एकल/बीपीएल पर पृच्छा किया गया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि परेश यादव, डीइओ चार्ल्स हेंब्रम, डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola