नीलकंठपुर छठ घाट की सफाई अब तक शुरू नहीं

Updated:
विज्ञापन
नीलकंठपुर छठ घाट की सफाई अब तक शुरू नहीं

फतेहपुर. खामारबाद पंचायत अंतर्गत नीलकंठपुर स्थित मोदी तालाब में छठ पर्व की तैयारियां अधर में है.

विज्ञापन

फतेहपुर. खामारबाद पंचायत अंतर्गत नीलकंठपुर स्थित मोदी तालाब में छठ पर्व की तैयारियां अधर में है. छठ पर्व नजदीक आ चुका है, लेकिन तालाब की साफ-सफाई शुरू नहीं हुई है. बारमसिया, मुड़ाबहाल, तारापेटिया, सालपातड़ा, तिलाकी गांव के श्रद्धालु इसी तालाब में हर वर्ष सूर्योपासना करते हैं. बावजूद तालाब परिसर और घाट के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ पर्व के लिए घाट की सफाई नहीं होने से श्रद्धालुओं को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है. प्रशासन की उदासीनता से लोग नाराज हैं. उपमुखिया सत्यनारायण किस्कू ने जिला प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि छठ पर्व में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही तालाब की सफाई और घाट की मरम्मत कराई जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola