चौकीदार नियुक्ति परीक्षा 27 को, अभ्यर्थियों को 21 से मिलेंगे एडमिट कार्ड : डीसी

Updated:
विज्ञापन
चौकीदार नियुक्ति परीक्षा 27 को, अभ्यर्थियों को 21 से मिलेंगे एडमिट कार्ड : डीसी

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की बैठक हुई. इस अवसर पर जिलांतर्गत चौकीदारों की सीधी एवं बैकलॉग भर्ती के लिए प्रकाशित विज्ञापन संख्या 1/2025 को लेकर जारी डेट शीट के अनुसार अब तक की प्रगति सहित अन्य बिंदुओं पर विमर्श किया गया. बताया गया कि दावा आपत्ति के उपरांत स्वीकृत/अस्वीकृत आवेदकों की सूची का प्रकाशन किया जा रहा है. प्रकाशित सूची के विरुद्ध कोई दावा-आपत्ति के लिए द्वितीय दावा आपत्ति प्राप्त करने के लिए 19 अप्रैल के अपराह्न 03 बजे तक समय निर्धारित है. डीसी ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को प्रकाशित सूची के विरुद्ध कोई दावा अथवा आपत्ति हो तो निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक साक्ष्य सहित आवेदन प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा के पदनाम से चौकीदार नियुक्ति कोषांग, जामताड़ा में समर्पित कर सकते हैं. इसके उपरांत 20 अप्रैल को अंतिम रूप से स्वीकृत/अस्वीकृत आवेदन की सूची का प्रकाशन किया जाएगा. 21 अप्रैल से अभ्यर्थियों को उनको अंचल में एडमिट कार्ड मिलेगा. इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करते हुए अंचलवार अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड उपलब्ध कराने निर्देश दिया. बताया गया कि परीक्षा अपने निर्धारित तिथि 27 अप्रैल को आयोजित होगी. परीक्षा केंद्रों की स्थिति की ली गयी जानकारी चौकीदार नियुक्ति को लेकर 27 अप्रैल को जिले के विभिन्न केंद्रों में परीक्षा होनी है. इसे लेकर डीसी ने विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की. संबंधित परीक्षा केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं यथा बाउंड्रीवाल, सीसीटीवी कैमरे, शौचालय, पेयजल, पंखा, डेस्क, कमरों एवं प्रति कमरा परीक्षार्थियों की क्षमता, प्रति सेंटर परीक्षार्थियों की क्षमता की समीक्षा की. कहा कि चौकीदार नियुक्ति के लिए सभी परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय के ही रहेंगे. उन्होंने अंचलवार परीक्षा केंद्र का निर्धारण करने का निर्देश दिया. कहा जिन केंद्रों में सीसीटीवी इंस्टॉल है, उसकी जांच सुनिश्चित कर लें, जहां सीसीटीवी इंस्टॉल नहीं है, वहां पर नजारत उप समाहर्ता को अविलंब सूची देकर सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करने को कहा. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य पंकज कुमार रवि, डीइओ चार्ल्स हेंब्रम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola