चिरेका महाप्रबंधक ने ई-स्मारिका ‘किरण 2024’ का किया विमोचन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Oct 2024 8:49 PM
चिरेका में सत्य निष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि " विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया.
मिहिजाम. चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में सतर्कता विभाग की ओर “सत्य निष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि ” विषय पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक आयोजन किया जा रहा है. इसी के तहत बुधवार को “सत्य निष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि ” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. प्रशासनिक भवन सभागार में आयोजित सेमिनार का शुभारंभ चिरेका महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा ने किया. इस अवसर पर महाप्रबंधक ने एक रंगीन ई-स्मारिका “किरण 2024 ” का विमोचन किया. उन्होंने “सत्य निष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि ” विषय पर अपने विचार रखे. उन्होंने सभी से ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने की प्रतिज्ञा लेने की अपील की. भ्रष्टाचार निवारण के उपाय का कड़ाई से अनुपालन करने पर जोर दिया. सेमिनार में मुख्य सतर्कता अधिकारी पीके खत्री ने सतर्कता के विषयों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन उप मुख्य सतर्कता अधिकारी आरके वर्मा ने किया. मौके पर विभिन्न विभागों के प्रधान अध्यक्ष और वरीय अधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










