मारपीट, लूट व दहेज प्रताड़ना का मामला थाने में दर्ज

नारायणपुर थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें मारपीट, लूट और दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप शामिल है। पुलिस जांच में जुटी है।
नारायणपुर. नारायणपुर थाने में मंगलवार को दो प्राथमिकी दर्ज की गई है. एक मामला नाजायज मजमा बनाकर हरवे-हथियार से लैस होकर मारपीट एवं सामान लूटने का है, जबकि दूसरा मामला दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने से जुड़ा है. नारायणपुर थाना कांड संख्या 106/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले के वादी निरू महतो (ग्राम बैद्यनाथपुर) हैं. मामले में विकास यादव उर्फ भुटका यादव, गोलू यादव, नवल किशोर महतो, युगल यादव, राजेन्द्र महतो, प्रेम महतो, मुशेश्वर यादव, अजय महतो, राजकिशोर महतो एवं कांग्रेस यादव को आरोपी बनाया गया है. दूसरे मामले में नारायणपुर थाना कांड संख्या 107/2026 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले की वादिनी जानकी सिंह (वर्तमान निवासी चाकड़ी, जामताड़ा) हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर उन्हें लगातार प्रताड़ित किया गया. मामले में टिकेत सिंह, झालो देवी, जानकी देवी एवं पिंकी देवी को आरोपी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निकेश कुमार
निकेश कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. जलालगढ़ (पूर्णिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










