नारायणपुर में बच्चों ने रामनवमी पर दिखाये हैरतअंगेज करतब

नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रामनवमी का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
प्रतिनिधि, नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रामनवमी का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही बजरंगबली के मंदिरों और घर-आंगनों में भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की गयी. श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर सुख-समृद्धि की कामना की. पूरे क्षेत्र में भगवा पताकाएं लहराती रहीं. नारायणपुर बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर पारंपरिक अखाड़े का आयोजन किया गया. अखाड़ा में बच्चों, युवा और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. विशेष आकर्षण छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत लाठी खेल, तलवारबाजी आदि रहा. बच्चों ने अनुशासन और साहस के साथ एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे. दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया. इस दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात थे. पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्रनाथ यादव, थाना प्रभारी मुराद हसन, सीओ देवराज गुप्ता लगातार जायजा लेते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










