डायनामाइट के फटने से बच्चा घायल, धनबाद रेफर

मिरगा गाव निवासी शिवा मरांडी के आठ वर्षीय पुत्र राकेश मरांडी घर में रखे डायनामाइट निकाल कर उसको पत्थर से तोड़ने का प्रयास कर रहा था, तभी वह फट गया.
नारायणपुर. थाना क्षेत्र के मिरगा गांव में मंगलवार को डायनामाइट फटने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार मिरगा गाव निवासी शिवा मरांडी के आठ वर्षीय पुत्र राकेश मरांडी घर में रखे डायनामाइट निकाल कर उसको पत्थर से तोड़ने का प्रयास कर रहा था, तभी वह फट गया. बच्चे की आंख और हाथ में गंभीर चोट है. घटना के बाद घायल बच्चे को परिवारवाले पहले ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया. इ�� के उपरांत मंगलवार की शाम सीएचसी में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने घायल बच्चे का धनबाद रेफर कर दिया. घायल बच्चा के पिता शिवा मरांडी ने बताया कि कुआं खोदने के बाद बचा हुआ एक डायनामाइट को घर में रख दिया था, जिसे उनका पुत्र राकेश मरांडी निकाल कर पत्थर से फोड़ रहा था. तभी डायनामाइट फट गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










