फतेहपुर में धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व

Updated:
विज्ञापन
फतेहपुर में धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व

फतेहपुर. प्रखंड मुख्यालय में सूर्य उपासना का पर्व छठ मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया.

विज्ञापन

फतेहपुर. प्रखंड मुख्यालय में सूर्य उपासना का पर्व छठ मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया. चार दिवसीय यह पर्व पूरे क्षेत्र में भक्ति, नेम-निष्ठा के साथ मनाया गया. मंझलाडीह, बहड़ाडंगाल सहित कई गांवों के श्रद्धालु नीलकंठपुर मोदी तालाब स्थित छठ घाट में एकत्रित हुए और सूर्योपासना में लीन दिखाई दिए. सुबह लगभग पांच बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. घाटों पर छठी मइया के गूंजते भक्ति गीतों पूरा वातावरण भक्तिमय गया. व्रती महिलाओं ने सूप और बांस की डलिया में मौसमी फल, ठेकुआ, पिठा, गन्ना, नारियल रखकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया. घाट को केले के पत्तों और फूलों से सजाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola