सीइओ, झारखंड के वेबसाइट पर मतदाता सूची देखें

Updated:
विज्ञापन
सीइओ, झारखंड के वेबसाइट पर मतदाता सूची देखें

जामताड़ा. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से वर्ष 2003 में हुए विशेष पुनरीक्षण कॉपी उपलब्ध करा दी गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से वर्ष 2003 में हुए विशेष पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची की कॉपी सभी के लिए उपलब्ध करा दी गयी है. यह सूची सीइओ, झारखंड के वेबसाइट के लिंक https://ceojh.jharkhand.gov.in/mrollpdf1/aceng.aspx पर जन साधारण के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है. राज्य के प्रत्येक मतदाता से अनुरोध है कि वह अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें. वैसे मतदाता जो रोजगार अथवा अन्य प्रयोजन से राज्य के बाहर निवास कर रहें हैं या वहां की मतदाता सूची में जुड़ चुके हैं, वे संबंधित राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाइट पर उपलब्ध मतदाता सूची पर भी अपना नाम देख सकते हैं. इसके साथ ही राज्य में 18 सितंबर 2025 से 2003 के मतदाता सूची का प्रिंट कॉपी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालयों में भी अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola