केंद्र सरकार बहुत जल्द होगी धराशायी : पूर्व सांसद

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि बहुत जल्द केंद्र की सरकार धराशायी होने वाली है.
नारायणपुर. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “मुसलमान भाजपा की मांग का सिंदूर है, पाकिस्तान उनके पति है और इन दोनों के बिना भाजपा विधवा और अनाथ है. कहा कि बहुत जल्द केंद्र की इस सरकार की धराशायी होने वाली है. पूर्व सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने कोई भी विकास कार्य नहीं किया है. अगर विकास कार्य किए होते तो फिर हिंदू मुसलमान के नाम पर वोट नहीं मांगते. प्रधानमंत्री खुद ही बता दें कि किस चीज का दाम उन्होंने कम किया है. पूर्व सांसद ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार की आलोचना की. कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है. यह सरकार सिर्फ जात पात की राजनीति कर सत्ता में बैठी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










