सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाना सभी की जिम्मेदारी है : एसपी

Updated:
विज्ञापन
सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाना सभी की जिम्मेदारी है : एसपी

मुरलीपहाड़ी. बकरीद शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जामताड़ा पुलिस पूरी तरह सतर्क है.

विज्ञापन

एसपी ने बकरीद को लेकर मुरलीपहाड़ी का किया भ्रमण प्रतिनिधि, मुरलीपहाड़ी. बकरीद शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जामताड़ा पुलिस पूरी तरह सतर्क है. इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी, लखनुडीह, कोरीडीह समेत कई संवेदनशील एवं भीड़ भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान एसपी ने स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक लोगों से बातचीत कर बकरीद पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की. कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक होता है. इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है. एसपी ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की. कहा कि पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहेगा. पुलिस अधीक्षक ने मुरलीपहाड़ी टीओपी का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीओपी में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. टीओपी प्रभारी को आगामी त्योहार को देखते हुए लगातार गश्ती अभियान चलाने, क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा विधि-व्यवस्था को हर हाल में दुरुस्त रखने का सख्त निर्देश दिया. कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है. एसपी के भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की पहल की सराहना की. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का भरोसा दिलाया. मौके पर एसडीपीओ वसीम रजा, पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र नाथ यादव, थाना प्रभारी मुराद हसन समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola