मालवाहक वाहन पलटा, बचे चालक व सहचालक

नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे स्थित नारायणपुर घांटी जंगल के समीप बुधवार की सुबह एक मालवाहक वाहन पलट गया.
नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे स्थित नारायणपुर घांटी जंगल के समीप बुधवार की सुबह एक मालवाहक वाहन पलट गया. जेएच 10 सीएन 8705 नंबर की उक्त मालवाहक वाहन सुबह करीब 7 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. गनीमत रही कि इस हादसे में चालक और सह चालक दोनों सुरक्षित बच गये. जानकारी के अनुसार, वाहन में मोबिल ऑयल लोड था, जिसे सिंदरी से देवघर ले जाया जा रहा था. रास्ते की जानकारी नहीं होने के कारण चालक घांटी जंगल की ओर मुड़ गया. चालक ने पांडेयडीह के रास्ते से गिरिडीह मार्ग की ओर वाहन मोड़ने का प्रयास किया. इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ा और गड्ढे में गिर पड़ा. सूचना नारायणपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. वाहन को बाहर नहीं निकाला जा सका था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










