कार्डधारियों को आठ माह से नहीं मिला चना दाल, बैकलॉक का हो रहा वितरण

Updated:
विज्ञापन
कार्डधारियों को आठ माह से नहीं मिला चना दाल, बैकलॉक का हो रहा वितरण

जामताड़ा. पिछले वर्ष अगस्त 2025 से अब तक कार्डधारियों को प्रत्येक माह चना दाल नहीं मिल सका है.

विज्ञापन

– मई 2025 से नमक वितरण के लिए नहीं आया है आबंटन संवाददाता, जामताड़ा. पिछले वर्ष अगस्त 2025 से अब तक कार्डधारियों को प्रत्येक माह चना दाल नहीं मिल सका है. जानकारी के अनुसार, वर्तमान में जुलाई 2025 का बैकलॉक का वितरण हो रहा है. योजना के अनुसार, प्रत्येक कार्ड पर एक-एक किलो चना दाल एक रुपये में देने का प्रावधान है. राज्य सरकार की पहल पर गरीब कार्डधारियों को चना दाल मिल रही है, पर आठ माह का चना दाल बैकलॉक है, जिस कारण मात्र जुलाई 2025 का वितरण हो रहा है. कार्डधारी दुकान पर जाते हैं तो उन्हें दाल आबंटित नहीं होने की बात बताई जाती है. वहीं, दूसरी ओर से जिले में मुख्यमंत्री नमक वितरण योजना की भी स्थिति वैसी ही है. जिले के अंत्योदय, प्राथमिकता (पीएचएच ) और ग्रीन कार्डधारकों को एक किलोग्राम नमक प्रति राशन कार्ड पर प्रत्येक माह देना है, लेकिन जामताड़ा जिले के कार्डधारियों काे अप्रैल 2025 के बैकलॉक नमक वितरण अभी हो रहा है, जबकि 11 माह से कार्डधारियों का नमक विभाग के पास बैकलॉक है. जानकारी के अनुसार, सरकार अब टेंडर के बजाय केंद्रीय भंडार से सीधे नमक खरीद रही है. बावजूद वितरण में तेजी नहीं ला पा रहा है. क्या कहते हैं डीएसओ – दाल व नमक आबंटन में कमी पूरे राज्य का मामला है, जैसे-जैसे आबंटन जिला को प्राप्त होता है उसी अनुरूप वितरण भी किया जा रहा है. – कयूम अंसारी, डीएसओ, जामताड़ा

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola