पेड़ से टकरायी कार, वाहन चला रहे भागलपुर के रितेश की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
पेड़ से टकरायी कार, वाहन चला रहे भागलपुर के रितेश की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

मृतक रितेश भागलपुर जिले के सुल्तानगंज का रहने वाला था. मिहिजाम के कानगोई ससुराल आया था.

विज्ञापन

मिहिजाम. मिहिजाम में राष्ट्रीय राजमार्ग-419 पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार हुंडई आई-20 (बीआर 01 बीएस 1874) के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान बिहार के भागलपुर जिला स्थित सुल्तानगंज निवासी रितेश कुमार (39) के रूप में हुई है, जो स्वयं वाहन चला रहे थे. हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अत्यधिक तेज गति में थी और सड़क किनारे शीशम के पेड़ से टकरा गयी. एयरबैग सिस्टम सक्रिय होने के बावजूद रितेश की जान नहीं बचायी जा सकी. कार में रितेश के अलावा मिहिजाम कानगोई निवासी संतोष सिंह और कारू राम सवार थे. दोनों घायल यात्रियों को जामताड़ा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया. स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय भंडारी ने बताया कि घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गयी, लेकिन उसके विलंब से पहुंचने के कारण पुलिस वाहन से घायलों को अस्पताल भेजा गया. कार से रितेश और संतोष को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. बताया गया कि रितेश अपने ससुराल कानगोई, मिहिजाम आए हुए थे. वहीं, घटना के संबंध में यह भी चर्चा है कि कार सवारों ने शराब का सेवन किया हुआ था, जो दुर्घटना का कारण बन सकता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola