जेरोपहाड़ी में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत लगा शिविर

Updated:
विज्ञापन
जेरोपहाड़ी में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत लगा शिविर

निरीक्षण करने पहुंचे जिला परिषद प्रतिनिधि महेंद्र मंडल शिविर में किसी भी संबंधित पदाधिकारी को निर्धारित समय पर नहीं देखने पर भड़के.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के तेतुलबंधा पंचायत के जेरोपहाड़ी गांव में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर लगाया गया. निरीक्षण करने पहुंचे जिला परिषद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता महेंद्र मंडल शिविर में किसी भी संबंधित पदाधिकारी को निर्धारित समय पर नहीं देखने पर भड़के. तुरंत दूरभाष के माध्यम से करमाटांड़ बीडीओ से शिकायत करने पर एक-दो अधिकारी पहुंचे. महेंद्र मंडल ने सवाल पूछने पर प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में मुझे पर्याप्त जानकारी नहीं होने की बात कही. अन्य कर्मचारियों ने बताया कि जरूरी सामग्री नहीं मिलने के कारण ऑनलाइन नहीं कर पा रहे हैं, सिर्फ आवेदन ही लिया जा रहा है जो कभी भविष्य में ऑनलाइन किया जायेगा. ग्रामीणों ने महेंद्र मंडल से शिकायत किया कि पंचायत के सभी पदाधिकारी नदारद रहते हैं एवं अबुआ आवास, पीएम आवास या अन्य कोई भी जरूरी कार्यों को लेकर प्रखंड कार्यालय का लगातार चक्कर काटना पड़ता है. साथ ही पदाधिकारियों को बिना चढ़ावा के कोई भी काम नहीं होता है. नहीं देने पर लिस्ट से नाम काट देने की धमकी दी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola