18 सितंबर को जामताड़ा आयेंगी वृंदा करात, करेंगी बैठक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Sep 2024 7:30 PM
सीपीएम कार्यालय में गुरुवार को जिला कमेटी की बैठक सुकुमार बाउरी की अध्यक्षता में हुई.
जामताड़ा. सीपीएम कार्यालय में गुरुवार को जिला कमेटी की बैठक सुकुमार बाउरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें राज्य सचिव मंडल के सदस्य सुरजीत सिन्हा मौजूद रहे. सुरजीत सिन्हा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की. बताया कि 18 सितंबर को सीपीएम पोलित ब्यूरो रे सदस्य वृंदा करात जामताड़ा आयेंगी. वृंदा करात जामताड़ा विधानसभा चुनाव को लेकर जामताड़ा व भालगढ़ा गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी. जिला सचिव लखन लाल मंडल ने कहा कि 15 से 30 सितंबर तक जामताड़ा जिले में सभी ब्रांच कमेटियों व लोकल सम्मेलन करना है. इसके लिए सभी जिला कमेटी के सदस्यों को दायित्व दिया गया. बैठक को देवघर जिला के सचिव नवल किशोर सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर मोहन मंडल, सुजीत माझी, चंडीदास पुरी, सुकुमार बाउरी, सचिन राणा, साबिर हुसैन, गौर सोरेन, लखी सोरेन, सचिन राणा, लखीराम मुर्मू, अशोक भंडारी, दिनेश मरांडी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










