झारखंड कांग्रेस को तगड़ा झटका, जामताड़ा जिलाध्यक्ष समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, इरफान ने दी ये प्रतिक्रिया

लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्र ने अपने तमाम समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है.
लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्र ने अपने तमाम समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है. उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी को बताया है.
बाबूलाल ने जामताड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष को दिलाई भाजपा की सदस्यता
बुधवार को झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में जामाताड़ा जिला कांग्रेस की पूरी टीम भाजपा में शामिल हो गई. हालांकि, मंगलवार की रात तक झारखंड भाजपा और हरिमोहन मिश्र ने इसको पूरी तरह से गुप्त रखा था. भाजपा के मीडिया प्रभारी तक ने इसकी जानकारी होने से इंकार किया था. वहीं, हरिमोहन मिश्रा ने कहा था कि वह अभी धनबाद में हैं.
हरिमोहन मिश्र ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा
बता दें कि भाजपा में शामिल होने से पहले हरिमोहन मिश्रा ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया. जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के लेटर पैड पर जारी इस्तीफे में तारीख 6 मार्च 2024 अंकित है. हरिमोहन मिश्रा ने अपने इस्तीफे के कारणों की भी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित पत्र में दी है.
Also Read : कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के विवादित बोल पर सियासत तेज, बीजेपी ने दी कड़ी चेतावनी
कांग्रेस से इस्तीफा देने के गिनाए कारण
- जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी का व्यवहार संगठन के प्रति उदासीन एवं नकारात्मक है.
- हमने संगठन को धारदार बनाने का प्रयास किया और उसे धारदार बनाया, लेकिन विधायक की वजह से संगठन हमेशा कमजोर होता रहा. विधायक ने संगठन को तोड़ने का काम किया.
- विधायक और उनके पिता की हमेशा कोशिश रहती है कि संगठन और संगठन के कार्यकर्ता उनके इर्द-गिर्द ही घूमें.
- जामताड़ा के विधायक जिला संगठन और उसके पदाधिकारियों को तवज्जो नहीं देते. खुद को पार्टी का सर्वेसर्वा मानते हैं.
- जामताड़ा जिले में विधायक के चाटुकारों की भरमार है.
- जामताड़ा और संताल परगना में विधायक और उनके पिता ने मिलकर पार्टी को बर्बाद कर दिया है.
- जामताड़ा विधायक की वजह से पार्टी की साख गिरी है. कोलकाता कैशकांड इसका उदाहरण है.
- इरफान अंसारी जैसे लोगों को फिर से पार्टी में शामिल करने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है. यह पार्टी के लिए हितकर नहीं है.
- विधायक फंड और तालाब, कुआं में कार्यकर्ताओं से 30 से 40 प्रतिशत कमीशन वसूलते हैं.
अपनी पूरी टीम के साथ हरिमोहन मिश्रा ने दिया इस्तीफा
हरिमोहन मिश्रा ने अपनी पूरी टीम के साथ इस्तीफा दिया है. इसमें पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, महिला जिलाध्यक्ष, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, 2 प्रखंडों के अध्यक्ष, एक प्रखंड उपाध्यक्ष और एक मंडल अध्यक्ष शामिल हैं.
Also Read : झारखंड : कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का विवाद से नहीं छूट रहा पीछा, फिर फिसली जुबान
इन्होंने भी छोड़ी कांग्रेस पार्टी
मुस्तफा अंसारी – जिला उपाध्यक्ष
विमल कुमार भैया – जिला महासचिव
बेबी पासवान – महिला जिलाध्यक्ष
विक्रांत सिंह – एनएसयूआई जिलाध्यक्ष
तारकेश्वर सिंह – प्रखंड अध्यक्ष, नारायणपुर
असलम अंसारी – प्रखंड अध्यक्ष, जामताड़ा
युवराज सिंह – प्रखंड उपाध्यक्ष, नारायणपुर
विवेका रंजन सिंह – मंडल अध्यक्ष
इरफान अंसारी की कार्यशैली से नाराज होकर छोड़ी कांग्रेस पार्टी
हरिमोहन मिश्रा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर और जामताड़ा विधायक की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर पार्टी छोड़ रहे हैं. उन्हें कांग्रेस से कोई शिकायत नहीं है. लेकिन, विधायक इरफान अंसारी जिस तरीके से पार्टी को चलाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे निराश होकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है.
इरफान बोले- हरिमोहन मिश्रा ने बड़े-बड़े चमत्कार किए हैं, अब भाजपा में करें
उन्होंने कहा कि देश के विकास में पीएम मोदी के योगदान और देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर वह भाजपा में शामिल हुए हैं. वह भी देश के विकास में भागीदार बनना चाहते हैं. उनके साथ जामताड़ा जिले के कई और नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है. वहीं, इरफान अंसारी ने हरिमोहन मिश्रा पर तंज कसा है. कहा कि उन्होंने कांग्रेस में बड़े-बड़े चमत्कार किए हैं. अब भाजपा में भी जाकर चमत्कार करें.
Also Read : झारखंड : विधायक इरफान अंसारी के बिगड़े बोल, बाबूलाल को बताया सबसे बड़ा माफिया
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




