न���ला में प्रखंडस्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता शुरू

Updated:
विज्ञापन
न���ला में प्रखंडस्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता शुरू

नाला. प्रखंड मुख्यालय के समीप खेल मैदान में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय प्रखंडस्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता शुरू हुई.

विज्ञापन

नाला. प्रखंड मुख्यालय के समीप खेल मैदान में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय प्रखंडस्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता शुरू हुई. इसका उद्घाटन बीइइओ मिलन कुमार घोष, प्रखंड प्रमुख कल्लावती मुर्मू, उपप्रमुख समर माजी, पंसस गुलशन अली ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग 100, 200, 400, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक आदि खेल होगा. प्रतियोगिता में नाला प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. उपप्रमुख समर माजी ने बताया कि खेल भावनाओं को विकसित करने के लिए सरकार द्वारा विद्यालय, सीआरसी, प्रखंड के अलावा जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. मौके पर प्रभारी बीपीओ नित्यानंद गोराई, बीआरपी सुनील मंडल, सीआरपी परिमल मंडल, समर लायक, विमल कुमार सिंह, अदैत्य मंडल, सुधीर कुमार, कृष्ण घोष, सुभाष चंद्र मंडल, कालीपद मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola