ePaper

बीएलओ मतदाता पर्ची का घर-घर जाकर करें वितरण : बीडीओ

Updated at : 14 May 2024 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
बीएलओ मतदाता पर्ची का घर-घर जाकर करें वितरण : बीडीओ

बीडीओ ने नूपुर कुमारी की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के 37 बीएलओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक हुई.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीडीओ ने नूपुर कुमारी की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के 37 बीएलओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक हुई. बैठक में मतदाता पर्ची का वितरण करने का दिया. इस दौरान सभी प्रपत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. जिसमें मतदाता सूचना पर्ची, मतदाता रजिस्टर, लिफाफा, एएसडी लिस्ट एवं एनेक्सचर 12 के बारे में जानकारी दी गयी. बीएलओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं बीएलओ सुपरवाइजर को वोटर पर्ची घर-घर जाकर लोगों को बांटने को कहा गया. सीओ रामप्रवेश कुमार ने वोटर स्लीप वितरण के दौरान परिवार के सभी सदस्यों को शत-प्रतिशत मतदान करने को लेकर जागरूक करने को कहा. साथ ही मतदान का समय सुबह 7:00 से संध्या 5:00 बजे तक बताने को कहा. मौके पर जेइ महेंद्रनाथ मरांडी, कमलेश कुमार, श्रीलाल पंडित, बीपीआरओ बंशीधर रजक, संतोष मंडल, योद्धापति मंडल, ज्योति मरांडी, अनिता टुडू, श्रीधर पंडित, गांधी किस्कू, अस्मा खातून, सलीमा मान, अनिल कुमार, किरण कुमारी, पूजा कुमारी, सरिता देवी, पूनम देवी, प्रिया देवी, ममता देवी आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola