मन की बात कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

Updated:
विज्ञापन
मन की बात कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

मन की बात कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

विज्ञापन

प्रतिनिधि,फतेहपुर. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ”मन की बात” की 123वीं कड़ी को रविवार को बूथ संख्या 9 पर सुना गया. बूथ अध्यक्ष निराश सामंत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और भाजपा नेता अमित भैया के नेतृत्व में संचालन हुआ. भाजपा कार्यकर्ता राजेश मंडल, हराधना दां, हलदर मंडल, रवि यादव एवं मानिक दास उपस्थित रहे. कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और उनके संदेश को आत्मसात किया. प्रधानमंत्री ने स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, युवा शक्ति, महिला सशक्तीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण पर बात की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि ”मन की बात” एक सकारात्मक सोच और जन-जन को जोड़ने का माध्यम है. कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का निश्चय किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन से स्थानीय नागरिकों और भाजपा समर्थकों में उत्साह था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola