ePaper

भाजपा कार्यकर्ता नाला विस क्षेत्र में कमल खिलायें : विपिन देव

Updated at : 04 Sep 2024 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता नाला विस क्षेत्र में कमल खिलायें : विपिन देव

पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन परिसर में भारतीय जनता पार्टी नाला मंडल कार्यसमिति की बैठक किसन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

नाला. प्रखंड मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन परिसर में भारतीय जनता पार्टी नाला मंडल कार्यसमिति की बैठक किसन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधानसभा के प्रभारी विपिन देव प्रसाद शामिल हुए. कार्यसमिति की बैठक बंदे मातरम गीत से शुरू हुई. विपिन देव प्रसाद को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. नाला विधानसभा प्रभारी ने कहा दायित्व तो आता-जाता रहता है. पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हमेशा पार्टी के लिए ही काम करते हैं. भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनता के हित में, जनता के हित के लिए कार्य करती है. जिला से लेकर पंचायत बूथ तक संगठन को मजबूत करना है. एक-एक कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर काम करना है. आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सभी को इस बार नाला विधानसभा में कमल खिलाना है. मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, भाजपा नेता माधव चंद्र महतो, भाजपा नेत्री सह जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, विष्णु मंडल, कार्यसमिति बैठक मंडल के प्रभारी अभय सिंह, रंजीत तिवारी, रामसिंह यादव, प्रसेनजीत घोष, सूरज झा, प्रवीण प्रभाकर, नंदकिशोर झा, बिथिका झा, दुलाली बाउरी, जितेन राउत, प्रदीप पौइतंडी, प्रणव नायक आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola