भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला चुनाव का दायित्व

गोपालपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मंडल की अध्यक्षता में दुमका लोकसभा चुनाव के निमित्त बैठक हुई.
जामताड़ा. गोपालपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मंडल की अध्यक्षता में दुमका लोकसभा चुनाव के निमित्त गोपालपुर मंडल अंतर्गत मोहनपुर गांव में सोमवार को बैठक हुई. इस अवसर पर गोपालपुर मंडल के क्लस्टर प्रभारी, शक्ति केंद्र के संयोजक व सहसंयोजक और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल और विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री सरोज सिंह सम्मिलित हुए. भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया. वीरेंद्र मंडल ने कहा कि बैठक में सभी मंडल के पदाधिकारी और शक्ति केंद्र के पदाधिकारी को चुनाव की तैयारी के निमित्त कार्यभार दिया गया. प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने सभी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर मार्गदर्शन किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










