ePaper

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर मनाया जश्न

Updated at : 09 Jun 2024 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर मनाया जश्न

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में रविवार को एक दूसरे को रंग गुलाल, अबीर लगाकर और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया.

विज्ञापन

फोटो – 02 खुशी का इजहार करते वीरेन्द्र मंडल व अन्य प्रतिनिधि जामताड़ा नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल, अबीर लगाकर और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया. इस जश्न में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल शामिल हुए. भाजपा नेता ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की खुशी में कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलायी. एक दूसरे के साथ मिलकर जश्न मनाया. सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े टीवी स्क्रीन पर नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखा. भाजपा नेता ने कहा कि 1962 के बाद सत्ता में रहकर लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं. इसके लिए देश के सभी मतदाताओं के साथ-साथ अपने क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति भी कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूं. देश का सर्वांगीण विकास और विकसित भारत का सपना के साथ सभी गरीबों के कल्याण का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हैं. विपक्षी पार्टियों धनबल के बदौलत जनता को बरगलाकर चुनाव तो लड़ सकते हैं, लेकिन देश के सर्वांगीण विकास में किसी प्रकार का योगदान नहीं दे सकते हैं. मौके पर देवेंदु नायक, सागर महतो, रतन महतो, लखिंद्र सिंह, मनोज भंडारी, अभिजीत पाल, अमित बाउरी, शंकर मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola