ePaper

भाजपाइयों ने फतेहपुर में सीएम का पुतला जलाया

Updated at : 01 Aug 2024 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपाइयों ने फतेहपुर में सीएम का पुतला जलाया

भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी के नेतृत्व में गुरुवार को फतेहपुर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया.

विज्ञापन

फतेहपुर. भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी के नेतृत्व में गुरुवार को फतेहपुर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड सरकार की तानाशाही रवैया नहीं चलने देंगे. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भाजपा विधायकों को स्थानीय मुद्दे पर आवाज उठाने पर जिस तरह से निलंबित किया गया और मार्शल द्वारा बाहर का रास्ता दिखा दिया गया वह सरासर गलत है. भाजपा विधायकों के साथ ऐसी ओछी हरकर ठीक नहीं है. ऐसे सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता जवाब देगी. वहीं पाकुड़ में घटना के बारे में जानकारी लेने गये असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा को घटनास्थल नहीं जाने दिया गया जो न्यायसंगत नहीं है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, किरण बेसरा, भाजपा नेता विष्णु मंडल, कृष्णा चंद्र महतो, फतेहपुर मंडल उपाध्यक्ष संजय मंडल, दारासिंह हेंब्रम, महिला मोर्चा जिला महामंत्री विभा सिंह, शिबू पंडित, प्रबोध मंडल, संजय मंडल, बुधन कोल, मानिक महतो आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola