भाजपाइयों ने हरियाणा विस चुनाव जीतने पर जतायी खुशी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है.
कुंडहित. हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. बुधवार को पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा के नेतृत्व में कुंडहित बस स्टैंड में आतिशबाजी की गयी, मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया. मौके पर पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि हरियाणा की जीत ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जनहितकारी नीतियों पर जनता ने विश्वास जताया है. यह जीत भाजपा के विकास मॉडल की जीत है, जो सबका का साथ, सबका का विकास सबका का विश्वास के सिद्धांतों पर आधारित है. उन्होंने कहा कि आगामी झारखंड विधानसभा में भाजपा जीत का परचम लहराएगी. मौके पर मंडल अध्यक्ष वरुण कुमार मंडल, गया प्रसाद मंडल, हरि साधन मंडल, प्रणव नायक, बिपद खां आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










