भाजपा ने पूर्व सीएम के आगमन को लेकर की बैठक

Updated:
विज्ञापन
भाजपा ने पूर्व सीएम के आगमन को लेकर की बैठक

बिंदापाथर. करमाटांड़ प्रखंड के मोहनपुर गांव में छह जून को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का आगमन होने जा रहा है.

विज्ञापन

बिंदापाथर. करमाटांड़ प्रखंड के मोहनपुर गांव में छह जून को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का आगमन होने जा रहा है. इसे लेकर बिंदापाथर उच्च विद्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में भाजपा नेता माधव चंद्र महतो उपस्थित थे. कहा कि छह जून को दुमका से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सड़क मार्ग से मोहनपुर पहुंचेंगे. इसी के मद्देनजर फतेहपुर व धतुला मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे. कहा कि वर्तमान में झारखंड के झामुमो सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है. राज्य का विकास ठप पड़ा हुआ है. मौके पर ठाकुर मनी सिंह, निपेन सिंह, श्यामलाल टुडू, विक्रम सिंह, अबिता हांसदा, गौतम महतो, सुनील सिंह, सुभाष सिंह, पान टुडू आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola