बागडेहरी से बंगाल का साइबर आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बागडेहरी से बंगाल का साइबर आरोपी गिरफ्तार

जामता़ड़ा. कुंडहित इंस्पेक्टर मो फारूख के नेतृत्व में बागडेहरी थाना क्षेत्र में छापेमारी की गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, जामता़ड़ा. कुंडहित इंस्पेक्टर मो फारूख के नेतृत्व में बागडेहरी थाना क्षेत्र में छापेमारी की गयी. इस दौरान एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मो फारूख, बागडेहरी थाना प्रभारी प्रदीप राणा व एएसआइ कमल बाखला ने छापेमारी की. इस दौरान बागडेहरी थना क्षेत्र के बड़तल्ला रोड के किनारे से प. बंगाल के एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीरभुम जिले के लोकपुर थाना क्षेत्र के पलासबनी निवासी निताई घोष के रूप में हुई है. इसके पास से दो मोबाइल, 04 सिम कार्ड व एक बाइक जब्त की गयी है. इस संबंध में इसके विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 62-2025 दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त अपने व दूसरे के नाम से सिम व बैंक खाता साइबर अपराधियों को कमीशन पर देता था. गैस सब्सिडी का रुपये दिलाने का झांसा देकर लिंक भेजकर, ओटीपी प्राप्त कर साइबर ठगी करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola