बीडीओ ने सरकारी शराब दुकानों को किया सील

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने सरकारी शराब दुकानों को किया सील

नारायणपुर. नारायणपुर बाजार और पबिया (हरलाटांड़) में अनुज्ञप्ति प्राप्त संचालित शराब दुकानों को बीडीओ मुरली यादव ने बुधवार को सील कर दिया है.

विज्ञापन

नारायणपुर. नारायणपुर बाजार और पबिया (हरलाटांड़) में अनुज्ञप्ति प्राप्त संचालित शराब दुकानों को बीडीओ मुरली यादव ने बुधवार को सील कर दिया है. इस दौरान दुकान में मौजूद सामग्रियों की लेखा-जोखा करके हैंडओवर एवं टेकओवर रिपोर्ट तैयार किया गया. इसके बाद दुकान को यथा स्थिति सील कर दिया गया. विदित हो कि राज्य सरकार ने शराब दुकानों के संचालन के लिए नयी नीति बनायी है. नयी शराब नीति लागू होने तक दुकानों को सील रखना है. नयी नीति के पुनः प्रभावी रूप से लागू हो जाने के बाद ही दुकानों का संचालन होना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola