बीडीओ ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा को किया नमन

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा को किया नमन

बिंदापाथर. साहिबगंज-गोविंदपुर हाइवे के मुर्गाबनी मोड़ स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर हूल दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

बिंदापाथर. साहिबगंज-गोविंदपुर हाइवे के मुर्गाबनी मोड़ स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर हूल दिवस मनाया गया. मौके पर फतेहपुर प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू, बीडीओ प्रेम कुमार दास, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार महतो, परेश यादव आदि ने सिदो-कान्हू के मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पण किया. बीडीओ ने कहा कि अमर शहीद सिदो-कान्हू के नेतृत्व में संताल परगना में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन किया गया था. वे अपने प्राणों की आहुति देकर अमर शहीद बने. इस अवसर पर उदलजोड़ी, पांचमोहली, खैरा, मोहनपुर आदि गांवों में भी हूल दिवस मनाया गया. मौके पर प्रकाश महतो, लक्ष्मी कांत टुडू, गिरिधारी मरांडी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola