किसानों को केसीसी उपलब्ध कराने में बैंक लाये तेजी : एलडीएम

Updated:
विज्ञापन
किसानों को केसीसी उपलब्ध कराने में बैंक लाये तेजी : एलडीएम

फतेहपुर. अगैयासरमुंडी पंचायत सचिवालय में बुधवार को प्रखंडस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता लीड बैंक मैनेजर बालादित्य कुमार ने की.

विज्ञापन

– प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की हुई बैठक फोटो – 05 बैठक करते बैंकर्स समिति के सदस्य प्रतिनिधि, फतेहपुर. अगैयासरमुंडी पंचायत सचिवालय में बुधवार को प्रखंडस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता लीड बैंक मैनेजर बालादित्य कुमार ने की. बैठक में विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक व प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार की ओर से संचालित बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना व आगामी लक्ष्यों को लेकर दिशा-निर्देश देना था. एलडीएम ने सबसे पहले सीडी रेशियो, वार्षिक ऋण योजना में उपलब्धि, केसीसी परफॉर्मेंस, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मासिक वृद्धि, एडवांस एवं डिपॉजिट की स्थिति से संबंधित प्रगति रिपोर्टों की समीक्षा की. एलडीएम ने बैंकों के शाखा प्रबंधकों से अपील की कि वे किसानों को केसीसी उपलब्ध कराने में तेजी लाएं, लंबित आवेदनों का शीघ्र निबटान करें. बैठक में मुद्रा योजना के किशोर एवं तरुण प्लस श्रेणी के तहत दिए जा रहे ऋणों की प्रगति को अहम बताया गया. सर्टिफिकेट केस पेंडिंग व सेटलमेंट पर चर्चा करते हुए एलडीएम ने बैंक प्रबंधकों को मामलों के निष्पादन में प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. कहा कि लंबित मामलों के शीघ्र समाधान से बैंकिंग सेवाओं में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ेगा. मौके पर फतेहपुर ग्रामीण बैंक के प्रबंधक संतोष कुमार दे, सप्तर्षि मंडल, भीम भंडारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola