बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी के खिलाड़ी रांची रवाना

जामताड़ा. खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड की ओर से रांची 06 से 09 अक्तूबर तक प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता हो रही है.
जामताड़ा. खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड की ओर से 06 से 09 अक्तूबर तक प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता हो रही है. इसके लिए मंगलवार को दूसरी टीम के बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी व एथलेटिक्स से चयनित खिलाड़ी जामताडा से रांची रवाना हुए. नोडल पदाधिकारी जिला खेल समन्वयक सुशील कुमार व कोच के रूप में बजरंगी प्रियरंजन को प्रतिनियुक्त किया गया है, जो खिलाड़ियों के साथ रहेंगे. खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार ने खिलाड़ियों को जिला का नाम आगे बढ़ाने के लिए कामना की. खिलाड़ियों के आने-जाने लिए एक बस की सुविधा दी गयी है. खेलकूद युवा निदेशालय ने आवासन एवं भोजन की सुविधा दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




