हरियाणा-हिसार के कलाकारों ने शिव तांडव की दी प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन
हरियाणा-हिसार के कलाकारों ने शिव तांडव की दी प्रस्तुति

जामताड़ा के गांधी मैदान में बुधवार की देर रात शिव तांडव का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. रामनवमी के अवसर पर जामताड़ा के गांधी मैदान में बुधवार की देर रात शिव तांडव का आयोजन किया गया. हरियाणा के हिसार से आये कालाकारों ने शिव तांडव, हनुमान गर्जना आदि की प्रस्तुति दी, जो काफी आकर्षक रहा. गांधी मैदान में शिव तांडव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. हरियाणा से आये कालाकारों के समूह ने शिव तांडव पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया. बता दें कि पिछले वर्ष भी महावीर अखाड़ा कमेटी हटिया रोड की ओर से नागपुर के कालाकारों की प्रस्तुति का आयोजन किया गया था. इससे पूर्व शहर में विभिन्न कमेटियों की ओर से शोभायात्रा निकाली गयी, जो पूरे शहर का भ्रमण कर गांधी तक पहुुंचा, जहां जुलूस का समापन किया. वहीं शिव तांडव कार्यक्रम में दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन भी शामिल हुईं. मौके पर संजय परशुरामका, राज सोनकर, अनिकेत शर्मा आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola